पूरी मच्छर लीला
मादा मच्छर
पूरी मच्छर लीला
Mosquito Life
मच्छर से जुड़े कुछ अनोखे तथ्य जो शायद आप नहीं जानते होंगे | यहाँ हम मच्छर से जुड़े आपके सभी सवालों के जवाब देने की कोशिश करेंगे | अगर आप मच्छर से जुड़ा अन्य कोई भी सवाल पूछना चाहते हैं तो हमें कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं |
हमें नर मच्छर काटते हैं या मादा मच्छर ?
Ans. मादा मच्छर, क्योंकि मादा मच्छर को बच्चे पैदा करने के लिए पोषक तत्वों की आवश्यकता होती हैं | जबकि नर मच्छर पेड़ों का रस चूसकर जीवनयापन करते है |
एक मादा मच्छर एक बार में कितना खून पीती हैं ?
Ans. 3 से 5 मिलीग्राम
कितने मच्छर मिलकर एक मनुष्य का सारा खून पी सकते हैं ?
Ans. एक मादा मच्छर एक बार में 3 से 5 मिलीग्राम खून चूसते हैं | इसलिए लगभग 12,00,000 मच्छर मिलकर एक सामान्य मनुष्य का सारा खून पी सकते हैं |
पूरी मच्छर लीला
मच्छर पानी में क्यों नहीं डूबते हैं ?
Ans. पृष्ठ तनाव के कारण |
भारत में मच्छरों की वजह से होने वाली बीमारियाँ कौन – कौनसी हैं ?
Ans. डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, पीत ज्वर, मस्तिष्क ज्वर आदि |
पूरी दुनिया में हर साल मच्छरों की वजह से कितने लोग मारे जाते हैं ?
Ans. लगभग 10 लाख लोग, यह आंकड़ा आपको चौंका सकता हैं | लेकिन यह बिल्कुल सही हैं | क्योंकि हर साल मच्छरों की वजह से होने वाली बीमारियों और अन्य मच्छर जनित कारणों से लगभग 10 लाख लोग मारे जाते हैं | इसीलिए यह एक जीव द्वारा इंसानों की मौत का सबसे बड़ा आंकड़ा भी हैं |
पूरी मच्छर लीला
कौनसी मछली मच्छर के लार्वा को खाकर नष्ट करती हैं ?
Ans. Gambusia नामक मछली मच्छर के लार्वा को खाकर नष्ट करती हैं |
मच्छर कितने तापमान तक जीवित रह सकते हैं ?
Ans. मच्छर 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे का तापमान सहन नहीं कर सकते हैं |
विश्व में सबसे ज्यादा मच्छर मारने का रिकॉर्ड किस व्यक्ति के नाम हैं ?
Ans. Huang Yuven नामक ताइवानी महिला ने एक प्रतियोगिता के दौरान लगभग 4 मिलियन मच्छर मारे और पकड़े थे | जिनका वजन लगभग 1.5 किलोग्राम था |
किस व्यक्ति को मच्छर ने सबसे ज्यादा बार और कितनी बार काटा ?
Ans. Harmony Lohr नामक व्यक्ति को 9 घंटे के दौरान 56 बार मच्छर ने काटा था |
किस ब्लड ग्रुप के लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं ?
Ans. O ब्लड ग्रुप |
किन लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं ?
Ans. ऐसे लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं |
- जो लोग ज्यादा कार्बन डाई-ऑक्साइड छोड़ते हैं |
- जो लोग ज्यादा खेलकूद या एक्सरसाइज जैसी गतिविधियों में भाग लेते हैं | क्योंकि मच्छर को गर्म तापमान वाला शरीर सुहाता हैं |
- जिनकी त्वचा पर स्टेरॉयड और कोलेस्ट्रोल की मात्रा ज्यादा होती हैं |
- जिन लोगों का ब्लड ग्रुप O होता हैं |
- बियर पीने के बाद आपके शरीर से निकलने वाले पसीने में इथेनॉल की गंध आती हैं | जिसकी ओर भी मच्छर आकर्षित होते हैं |
पूरी मच्छर लीला
जब हमें शरीर पर मच्छर काटता है तो मच्छर काटने की जगह गोल फूल क्यों जाता हैं ?
Ans. यह हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली की प्रतिक्रिया के कारण होता हैं तथा यहाँ गोल फूलना या सूजन हिस्टामाइन के कारण होती हैं | जो हमारे शरीर द्वारा निर्मित किया जाता हैं |
क्या मच्छर द्वारा कोरोना वायरस फ़ैल सकता हैं ?
Ans. नहीं, WHO के अनुसार अभी तक ऐसा कोई प्रमाण नहीं है जिससे यह साबित हो कि कोरोना वायरस मच्छर के काटने से फैल सकता हैं |
मच्छर के लार्वों और प्यूपों को क्या कहते हैं ?
Ans. मच्छर के लार्वा को Wigglers और प्यूपों को Tumblers कहते हैं |
क्या मच्छर को सर्वव्यापी माना जा सकता हैं ?
नहीं, क्योंकि यह कुछ अत्यंत ठंडी जगहों जैसे – आइसलैंड, अन्टार्कटिका जैसी जगहों पर नहीं पाया जाता हैं ?
क्या फ्रांस देश में मच्छर में भी पाए जाते हैं ?
Ans. हाँ, लोगों में यह भ्रम है कि फ्रांस देश मच्छर नहीं पाए जाते हैं | लेकिन वहाँ भी बीमारी फ़ैलाने वाले मच्छर पाए जाते हैं |
मच्छर के मुंह में कितने दांत होते हैं ?
Ans. 47 दांत |
मच्छर का जीवनकाल कितना होता हैं ?
Ans. नर मच्छर 7 से 10 दिन और मादा मच्छर 42 से 56 दिन तक जीवित रहते हैं |
मच्छर रात के समय ज्यादा क्यों काटते हैं ?
Ans. क्योंकि मच्छर रात्रि के समय अधिक सक्रिय होते हैं | रात्रि के समय अधिकांश जीव भी आराम करते हैं, जो उनके कार्बन डाई-ऑक्साइड उत्सर्जन की दर को बढ़ाता हैं | तथा मच्छर कार्बन डाई-ऑक्साइड की ओर आकर्षित होते हैं |
मच्छर में कितनी आँखे होती हैं ?
Ans. 2 आँखें |
क्या मच्छर में हड्डी पाई जाती हैं ?
Ans. नहीं |
मच्छर हमारी स्थिति कैसे जान पाते हैं ?
Ans. ये हमारी स्थिति जानने के लिए कार्बन ऑक्साइड के स्तर, पसीने की गंध, शरीर की गर्मी तथा त्वचा की गंध का इस्तेमाल करते हैं |
पूरी मच्छर लीला
मच्छर के काटने से बचने के उपाय बताइए ?
Ans. यहाँ कुछ सामान्य उपाय बताए गए है जिससे आप मच्छर के काटने से बच सकते हैं | आप इनका इस्तेमाल केवल चिकित्सक की सलाह से ही करें | ये निम्न हैं –
- गर्मियों के दिनों में भी बाहर जाते समय पूरे शरीर को ढ़कने वाले कपड़े पहने |
- चिकित्सक की सलाह से ऑडोमास जैसी मच्छर रोधी क्रीमों का इस्तेमाल करें |
- गर्मियों के दिनों में पंखे या कूलर जैसे हवा देने उपकरणों के सामने रहने की कोशिश करें |
- रात्रि को सोते समय ऑल-आउट जैसी मशीनों, कोइल और नीम के धुएँ का इस्तेमाल कर सकते हैं |
- सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें |
- ऐसे कुछ पौधें भी हैं जिनसे मच्छर दूर रहते हैं | इनको घर में लगाने मच्छर आप मच्छरों को घर में आने से रोक सकते हैं |
मच्छरों को घर से भगाने के घरेलु उपाय बताइए ?
Ans. मच्छरों को घर से भगाने के घरेलु उपाय निम्न हैंं –- सोयाबीन के तेल का इस्तेमाल करके |
- अजवायन के तेल का प्रयोग करके |
- चाय के पेड़ का तेल इस्तेमाल करके |
- नींबू नीलगिरी के तेल का प्रयोग करके |
- पेपरमिंट तेल का इस्तेमाल करके |
- नीम और नारियल के तेल का प्रयोग करके |
- सिट्रोनेला तेल का इस्तेमाल करके |
- लैवेंडर के तेल का इस्तेमाल करके |
- कटनीप तेल का इस्तेमाल करके |
- दालचीनी के तेल का उपयोग करके |
- गेर्निओल नामक शराब का इस्तेमाल करके |
- लेमनग्रास तेल का इस्तेमाल करके |
No comments: