दांतों ही दांतों के बारें में
teeth
दांतों ही दांतों के बारें में –
All About Teeth
- छोटे बच्चों के मुंह में 20 दांत होते हैं |
- वयस्क मनुष्य के मुंह में 32 दांत होते हैं |
दांत ( Teteh या Tooth ) –
वैसे तो दांतों के बारें में पूरी किताब लिखी जा सकती हैं | लेकिन हम यहाँ आपको कुछ मुख्य बातें बताएंगे |
दांत क्या होते हैं ?
दांत किसी भी जीव का एक ऐसा अंग होता है जिसका प्रयोग वह खाने, काटने, कुतरने, पकड़ने, तोड़ने आदि में कार्यों में इस्तेमाल करता है |
साथ ही दांत चेहरे को आकार देने में काम आते हैं |
अनेक जानवरों में दांत का इस्तेमाल डराने, लड़ने और शिकार करने में भी होता हैं |
दांतों की लम्बाई कितनी होती हैं ?
दांतों की लम्बाई कुछ मिलीमीटर से लेकर कुछ फीट तक हो सकती हैं | जैसे – हाथी और वालरस ( Walrus ) में बड़े – बड़े दांत होते है |
मनुष्यों में दांत –
कार्यों के अनुसार मनुष्यों में 4 प्रकार के दांत होते हैं |
1) कृन्तक ( Incisors ) – इनका कार्य काटना होता हैं तथा इनकी संख्या 8 होती हैं |
2) रदनक ( Canines ) – यह भोजने को फाड़ने या काटने का कार्य करते हैं | इनकी संख्या 4 होती हैं |
3) अग्रचवर्णक ( Premolars ) – इनका कार्य भोजन को चबाना होता हैं | इनकी संख्या 8 होती हैं |
4) दाढ़ व अक्ल दाढ़ ( Molars and Third Molars ) –
a. Molars – इनका कार्य भोजन को पीसना होता हैं | इनकी संख्या 8 होती हैं |
b. Third Molars – इनका कार्य भी भोजन को पीसना होता हैं | और ये Molars की ही सहायता करते हैं | इनकी संख्या 4 होती हैं |
स्थायित्व के अनुसार मनुष्यों में दांत –
स्थायित्व के अनुसार मनुष्यों में 2 प्रकार के दांत होते हैं |
1) अस्थायी दांत – वे दांत जो कुछ वर्षों तक रहते हैं और फिर टूट कर गिर जाते हैं | इन्हें अस्थायी दांत कहते हैं |
a. इन्हें दूध के दांत भी कहा जाता हैं |
b. मनुष्यों के बच्चों में ये दांत सामान्यत 10 से 12 वर्ष की उम्र तक रहते हैं | लेकिन कुछ बच्चों में ये 13 से 14 वर्ष की उम्र तक भी रह सकते हैं |
c. इन दांतों की संख्या 20 होती हैं |
2) स्थायी दांत – वे दांत जो अस्थायी दांतों के टूटने के बाद आते है और जीवनभर रहते हैं | इन्हें स्थायी दांत कहते हैं |
a. इनकी संख्या 32 होती हैं |
b. यह दांत बूढ़े होने तक रहते हैं |
दांत किस चीज के बने होते हैं ?
Ans. दांत कोलेजन ( Collagen ) प्रोटीन व कैल्शियम फॉस्फेट ( Calcium Phosphate ) जैसे खनिज तत्वों से बने होते हैं | दांत 4 प्रकार के विशेष उत्तकों गूदा उत्तक ( Pulp Tissue ), डेंटिन उत्तक ( Dentin Tissue ), इनेमल उत्तक ( Enemal Tissue ), सीमेंटन उत्तक ( Cementum Tissue ) आदि से मिलकर बने होते हैं |
Note :-
ऐसा माना जाता है कि अगर हम 100 वर्ष की उम्र पार कर लेते है तो हमारे मुंह में नए दांत आ जाते हैं | लेकिन यह बहुत ही दुर्लभ होता है |
जीवों के दांतों की संख्या जानने के लिए सामने दी गई लिंक पर क्लिक करें —-> किसमें कितने हैं दाँत
No comments: