कौए के बारें में 15 रोचक तथ्य 15 Intersting Facts About Crows In Hindi
कौए के बारें में 15 रोचक तथ्य –
Intersting Facts About Crows In Hindi
1. कौए सर्वाहारी पक्षी होते हैं | जो फल, छोटे जीवों, अनाज, मांस और रोटी खाते हैं |
2. इनका जीवनकाल 10 से 20 वर्षों का होता हैं |
3. इनके बच्चे 20 से 40 दिनों के बाद अण्डों से बाहर निकलते हैं |
4. इनके मुंह में एक भी दांत नहीं होते हैं और ये अपनी चोंच से ही भोजन के छोटे – छोटे टुकड़े करके खाते हैं |
5. ये हजारों के समूहों में भी पाए जा सकते हैं |
6. अन्टार्कटिका महाद्वीप को छोड़कर कौए पूरी दुनिया में पाए जाते हैं |
7. ये सबसे बुद्धिमान पक्षियों में से एक है जो खाना प्राप्त करने के लिए उपकरणों का इस्तेमाल कर सकते हैं |
8. ये नदियों, तालाबों और समुद्रों से मछली भी पकड़ लेते हैं |
9. चिढ़ जाने पर ये इंसानों पर भी हमला कर देते हैं |
10. ये इंसानों की नकल भी कर सकते हैं |
11. इनकी याद्दाश्त बहुत अच्छी होती हैं |
12. ये 3 से 9 अंडे देते हैं |
13. कौए 250 से भी ज्यादा प्रकार की आवाजें निकाल लेते हैं |
14. कौए नट ( Nuts ) को सड़क पर गिरा देते हैं और उस नट पर से किसी गाड़ी के गुजरने का इंतजार करते हैं | और जब गाड़ी के नीचे आने पर नट टूट जाता हैं | तो कौए उसे उठा कर खा लेते हैं |
15. जब कोई कौआ मर जाता है तो आस – पास के कौए उसके चारों ओर इकट्ठा होकर शोक व्यक्त करते हैं |
No comments: