skip to main |
skip to sidebar
 |
Parrot |
Parrot ( तोता ) मनुष्यों की आवाज की नकल करने में माहिर
- तोता ( Parrot ) एक सुन्दर पक्षी हैं जो पेड़ो में कोटर बना कर रहते हैं |
- यह यूरोप को छोड़कर सभी महाद्वीपों में मिलता हैं |
- यह सामान्यता गर्म जलवायु वाले इलाकों में रहना पसंद करते हैं |
- भारत में सामान्य तौर पर पाया जाने वाला तोता Rose Nacked Parrot हैं |
- इसकी गर्दन पर एक लाल रंग का घेरा होता हैं जिसके कारण इसका यह नाम पड़ा |
- यह झुंड में रहने वाले पक्षी हैं | पूरी दुनिया में इनकी 393 प्रजातियाँ पायी जाती हैं |
- इनकी अधिकांश प्रजातियाँ फल, बीज, Nuts आदि खाती है | लेकिन कुछ प्रजातियाँ छोटे कीड़े – मकोड़ो और जानवरों का मांस भी खाती है |
- ये सबसे बुद्धिमान पक्षियों में से एक हैं |
- इनकी आवाज बड़ी तीखी होती हैं और सिखाने पर यह मनुष्यों की आवाज की नकल करने में माहिर होते हैं |
- तोते लम्बे समय से मनुष्यों द्वारा शौक के लिए पाले जाते रहे हैं जो आज भी बड़ी संख्या में पाले जाते हैं |
- ये फल और बीजों को पंजों से पकड़कर अपनी मुड़ी हुई चोंच से खाते हैं |
- इनकी Bite Force 700 तक हो सकती हैं जो एक बड़े कुत्ते के लगभग होती हैं |
- इनका जीवनकाल लगभग 100 वर्ष का होता हैं |
- मादा तोते द्वारा 1 से 12 तक अंडे दिये जाते हैं | ये अंडों को 17 से 35 दिनों तक सेते हैं |
- इनका आकार कुछ इंच से लेकर 3.5 फीट तक हो सकता हैं |
- इनका वजन 10 ग्राम से लेकर 4 किग्रा. तक हो सकता हैं |
- ये लगभग सभी रंगों में पाए जाते हैं | कुछ तोते तो एक से अधिक रंग के हो सकते हैं |
- तोते जोड़ो के रूप में अपना जीवन बिताते हैं | नर और मादा उम्रभर साथ रहते हैं |
- ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में सबसे अधिक तोते पाये जातें हैं |
No comments: