Crocodiles ( मगरमच्छों ) का सबसे बड़ा हमला
Crocodiles ( मगरमच्छों ) का सबसे बड़ा हमला
मगरमच्छ ( Crocodiles ) के बारे में रोचक बातें –
- Crocodiles ( मगरमच्छों ) डायनासोरों के काल से पृथ्वी पर मौजूद हैं |
- रेप्टीलिया ( सरीसृप ) वर्ग का सबसे बड़ा जीवित जीव हैं |
- मगरमच्छ की लम्बाई 12 – 25 फीट या इससे भी अधिक हो सकती हैं |
- मादा मगरमच्छों द्वारा जमीन पर घोंसला बना कर अंडे दिए जाते हैं |
- ये सामान्यता छिछले पानी में समुद्र तटों, नदियों, झीलों और तालाबों में पाया जाने वाला जीव हैं |
- मगरमच्छ लगभग सम्पुर्ण विश्व में पाया जाने वाला उभयचर जीव हैं |
- स्तनधारियों के अलावा मगरमच्छ एक ऐसा जीव हैं जिसमें डायफ्राम पायें जाते हैं |
- यह घात लगा कर शिकार करने वाला मांसाहारी प्रवृति का जीव हैं |
- दुनिया भर में मगरमच्छों की 20 से अधिक प्रजातियाँ खोजी जा चुकी हैं |
- सामान्यता मगरमच्छ रात में शिकार करते हैं और दिनभर धूप सेते हैं |
- ये ठंडे खून ( Blood ) वाले जीव हैं | जिस कारण इनको खून को गर्म रखने के लिए बार – बार धूप सेकना पड़ता हैं |
- इनका जीवन काल 40 – 75 वर्ष का होता हैं |
मगरमच्छ के मुँह में कितने दाँत –
- मगरमच्छ के मुँह में 82 दाँत होते हैं |
- इनके दाँत जीवन भर में 50 बार तक दुबारा आ सकतें हैं |
- इनके जबड़े में 8 माँसपेशियों का समूह पाया जाता हैं | जिनमे से 7 मुँह को बंद करने में काम आती हैं और केवल एक मुँह को खोलने में काम आती हैं | इसी कारण मगरमच्छ का जबड़ा दुनिया का सबसे ताकतवर जबड़ा हैं | इसी कारण जब यह किसी शिकार को पकड़ लेता हैं तो शिकार का मुँह से बच निकलना बहुत ही मुश्किल होता हैं |
- यह भारी – भरकम शरीर वाले जीव होते हैं जिनका वजन 500 से 1,300 किग्रा. या उससे भी अधिक हो सकता हैं |
- एक बार पेट भरकर खाने के बाद मगरमच्छ महीनों तक भूखे रह सकते हैं |
मगरमच्छ की Bite Force कितनी होती है –
- इनकी Bite Force 2500 तक होती हैं |
- मगरमच्छों का कोई दुश्मन जीव नहीं हैं लेकिन कभी – कभी इनका शिकार तेंदुए और बाघ जैसे – जीव करते हुए देखे जाते हैं | जो एक दुर्लभ नजारा होता हैं |
- इनका शिकार अवैध रूप से उनकी मोटी कीमती खाल के लिए किया जाता हैं |
- आवश्यकता पड़ने पर मगरमच्छ जमीन पर भी तेजी से दौड़ सकते हैं | इनकी अब तक की सबसे तेज गति 17 किलोमीटर प्रति घंटा रिकॉर्ड की गयी हैं |
- दुनिया के कई देशो में मगरमच्छों के साथ खेल दिखाए जातें हैं जो कभी – कभी जानलेवा साबित होतें हैं |
डेथ रोल तकनीक ( Death Roll Technique ) – इस तकनीक में मगरमच्छ किसी भी शिकार जीव को अपने मजबूत जबड़ों से पकड़ कर रोल ( घूमने ) करने लगता हैं | जिससे उस जीव का संतुलन बिगड़ जाता हैं और यह उसे पानी में खींच लेता हैं | जहाँ यह उसे आसान शिकार बनाता हैं | इस तकनीक का उपयोग मगरमच्छ शिकार हुए जीव को फाड़ने के लिए भी करतें हैं | इस तकनीक का उपयोग किये जाने पर शिकार हुए जीव का बचना लगभग नामुनकिन होता हैं |
No comments: