Anaconda ( एनाकोंडा ) दुनिया का सबसे भयानक साँप
![]() |
Anaconda |
Anaconda ( एनाकोंडा ) दुनिया का सबसे भयानक साँप
- एनाकोंडा ( Anaconda ) दुनिया के सबसे बड़े साँपों में से एक हैं |
- यह दक्षिण अमेरिका महादीप में अमेजन के वर्षा वनों में पाए जाते हैं |
- यह सामान्यता दलदल और नदी में पाया जाता हैं |
- सबसे अधिक वजन वाला साँप होने के बावजूद इसमें जहर नहीं पाया जाता हैं |
- इनका वजन 225 किग्रा. से भी अधिक हो सकता हैं |
- इनका जीवनकाल 10 से 12 वर्षों का होता हैं |
- ये सामान्यता रात में शिकार करते हैं | ये पक्षियों, मछलियों, हिरण, सूअर आदि जीवों को खाते हैं |
- ये शिकार को कुंडली में लपेटकर उसका दम घोंट देते हैं | जिससे शिकार जीव सांस नही ले पाता और दम घुटने से उसकी मौत हो जाती हैं | फिर यह शिकार को धीरे – धीरे निगल लेता हैं |
- एक बड़े शिकार को खाने के बाद इनको कई हफ्तों तक खाने की आवश्यकता नही होती |
- दिन के समय ये पानी के अन्दर रहकर थोड़े – थोड़े समय बाद अपना मुँह सतह पर लाते हैं |
- यह एक बार में लगभग 40 बच्चों को जन्म देता है |
- यह काले धब्बों वाला हरे रंग का साँप होता हैं |
- किस्से कहानियों में इन्हें 35 – 40 फीट लम्बा बताया गया हैं | लेकिन अब तक 17.1 फीट से अधिक लम्बा साँप नहीं मिल पाया हैं |
- 30 फीट या इससे अधिक लम्बे एनाकोंडा पकड़कर लाने वाले को 50,000 का ईनाम दिया जाएगा | लेकिन अभी तक इस पुरस्कार को कोई भी व्यक्ति नही जीत पाया हैं |
- इन पर कई फ़िल्में भी बन चुकी हैं | जिनमें इनका आकार बहुत ही विशाल दिखाया गया हैं |
No comments: