ऐसा जीव जो पैदा होने के 2 महीनें बाद तक सोता हैं और बच्चों की तरह रोता हैं
Bear
- भालु ( Bear ) बड़ा स्तनधारी सर्वाहारी जीव हैं |
- यह अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया महादीपों को छोड़कर पूरे विश्वभर में पाए जाते हैं |
- इनकी 8 प्रजातियाँ पाई जाती हैं | इनकी अधिकांश प्रजातियाँ सर्वाहारी होती हैं | केवल पांडा ( Panda ) शाकाहारी और ध्रुवीय भालु ( Polar Bear ) पूरी तरह मांसाहारी होते हैं |
- इनकी लम्बाई 10 फीट तक हो सकती हैं |
- इनका वजन 700 किग्रा. तक हो सकता हैं |
- इनके मुँह में 42 दाँत होते हैं |
- इनका जीवनकाल लगभग 32 वर्षों का होता हैं |
- सभी भालु प्रजातियों के शरीर पर घने बाल पाये जाते हैं |
- यह काले, भूरे, सफ़ेद और हल्के लाल आदि रंगों में पाए जाते हैं |
- अलग – अलग प्रजातियों में इनका गर्भकाल 6 से 9 महीनें का होता हैं |
- पैदा होने के बाद नवजात भालु लगभग 2 महीनों तक सोता हैं और बच्चों की तरह रोता हैं |
- बर्फीले इलाकों में रहने वाले ध्रुवीय भालु अत्यधिक सर्दियों के समय शीतनिंद्रा ( Hibernation ) में चले जाते हैं |
- इनके सूँघने की शक्ति बहुत तेज होती हैं | ये खाने की गंध को लगभग 30 किलोमीटर दूर से ही सूँघ लेते हैं |
- भालु को एक दिन में 35,000 किलो कैलोरी की आवश्यकता होती हैं | एक बड़ा भालु एक बार में 41 किग्रा. तक खाना खा सकता हैं |
- आमतौर पर भालु अकेले रहना पसंद करते हैं | मादाओं के लिए इनकी लड़ाईयाँ बहुत खतरनाक हो सकती हैं |
- इंसानों के अलावा इनका एकमात्र शिकारी जीव बाघ हैं | जो काले भालुओं का शिकार करते है |
No comments: