Peacock King Of Birds पक्षियों का राजा मोर

Peacock King Of Birds पक्षियों का राजा मोर
- मोर ( Peacock ) भारत का राष्ट्रीय पक्षी हैं |
- यह मुख्य रूप से एशियाई देशों में पाया जाता हैं |
- यह सामान्यता खुले मैदानों में पाया जाता हैं |
- नर मोर बहुत ही सुन्दर रंग – बिरंगे पंखों युक्त होता हैं तथा मादा मोरनी कहलाती हैं |
- सामान्यता वर्षा ऋतु में नर मोर अपने पंखो को फैलाकर मादा को रिझाने के लिए एक विशेष नृत्य करता हैं |
- इसके सुन्दर रंग और सिर पर ताज जैसी कलंगी होने के कारण यह पक्षियों का राजा कहलाता हैं |
- यह सर्वाहारी प्रकार के होते हैं |
- यह फल, सब्जियों, अनाजों, कीड़े – मकोड़ों जैसे – चींटियों, दीमकों और कुछ छोटे साँपों को भी खा लेते हैं |
- मोर नीले, हरे, जामुनी, सफेद और स्लेटी कई रंगों के पाये जातें हैं |
- इसकी लम्बाई लगभग 4 से 7 फीट होती हैं |
- इसका जीवनकाल 25 से 30 वर्षों का होता हैं |
- मादा मोर द्वारा बिना घोंसला बनाये सुरक्षित स्थानों पर अंडे दिए जातें हैं |
- इसकी आवाज भी बहुत मधुर होती हैं |
- मोर प्राचीन काल से ही मनुष्यों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ हैं |
- इसको प्राचीन ग्रन्थों और पुस्तकों में विशेष दर्जा दिया गया हैं |
- यह प्रतीकों के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता रहा हैं |
- भगवान श्री कृष्ण के मुकुट में भी मोर पंख लगा होता हैं | इससे पता चलता हैं कि मोर का कितना विशेष स्थान हैं | यह भगवान कार्तिकेय का वाहन भी हैं |
- प्राचीन युनान के लोगो का मानना हैं कि मोर का मांस मृत्यु के बाद भी नहीं पचता हैं | इसीलिए ये अमरता का प्रतीक भी माना जाता हैं |
- यहुदी लोग मोर को ख़ुशहाली का प्रतीक मानतें हैं |
- दुनियाभर के राजा – महाराजाओं के मुकुटों, गद्दियों, महलों, सिक्कों, झंडों पर भी प्रतीक के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा हैं |
- कई जगहों की सरकारों ने मोर के शिकार पर प्रतिबंध भी लगाया हैं |
No comments: