Insects ( कीटों ) के बारें में ऐसे तथ्य जो आप नही जानते
Insects ( कीटों ) के बारें में ऐसे तथ्य ( Fact ) जो आप नही जानते होंगे
- Hercules Beetles अपने वजन से 850 गुना भार उठा लेते हैं | यह एक मनुष्य के लिए 10 हाथियों को उठाने के बराबर हैं |
- Raft Spider ब्रिटेन में पायी जाने वाली बड़ी मकड़ी हैं | जो सामान्यता पानी या पानी के आस – पास रहना पसंद करती हैं | यह अपनी आधी जिन्दगी पानी में बिताती हैं | यह पानी में तैरने के बजाय पानी पर दौड़ सकती हैं | ये पानी के अन्दर 1 घंटे तक जिन्दा रह सकती हैं |
- मधुमक्खियाँ मनुष्यों के लिए सबसे उपयोगी कीट हैं | क्योंकि ये मनुष्यों के द्वारा लगायी गयी फसलों में परागण करवाती हैं | मधुमक्खियाँ एक चम्मच शहद के लिए 10 लाख फूलों का रस चूसती हैं | मनुष्य शहद के लिए मधुमक्खियों पर ही निर्भर रहता हैं |
- The Golden Orb-Web Spider सभी जाला बनाने वाली मकड़ियों में सबसे बड़े जाले बनाती हैं | इस मकड़ी के द्वारा बनाया गया जाला सबसे मजबूत रेशम माना जाता हैं |
- Australian Tiger Beetle दुनिया का सबसे तेज गति से चलने वाला कीट हैं | इस Beetle की रफ्तार शिकार का पीछा करते समय 9 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुँच जाती हैं |
- लेडीबर्ड अपने जीवनकाल में लगभग 5,000 से अधिक Aiphid खा सकते हैं | इसलिए इन्हें किसानों का सबसे अच्छा दोस्त माना जाता हैं |
- पृथ्वी पर 40 करोड़ साल पुराना कीट जीवाश्म मिला हैं |
- धरती पर पहले उड़ने वाले जीव कीट थे |
- भूकम्प के दौरान पतंगे ( Moth ) उड़ते नही हैं | क्योंकि वे सुरक्षा के लिए एक जगह पड़े रहना पसंद करते हैं | जबकि मनुष्यों को भी भूकम्प के दौरान खुले इलाके में जाकर खड़े हो जाना चाहिए या लेट जाना चाहिए |
- सभी मनुष्यों के कुल वजन के बराबर चींटियाँ इस धरती पर मौजूद हैं |
Insects
No comments: