बढ़ते हुए कचरे से निपटने का सबसे अच्छा समाधान waste management
कचरे

बढ़ते हुए कचरे से निपटने का सबसे अच्छा समाधान –
आम तौर पर हम देखते है कि हमारे आस – पास की जगहों पर बहुत सा कचरा फैला हुआ रहता हैं | हम उस जगह ( Place ) और गली ( Street ) से गुजरना भी पसंद नही करते हैं | जहाँ पर कचरा बिखरा पड़ा रहता हैं | जिन जगहों पर गन्दगी और कचरा फैला रहता हैं | वहाँ से असहनीय और तेज बदबू आती रहती हैं |
इसमें से अधिकांश कचरा हम लोगों के द्वारा ही फैलाया हुआ होता हैं | लेकिन हम फिर भी उससे बचने और दूर भागने का प्रयास करते हैं | लेकिन क्या आप जानते है कि कचरे से निपटने के कुछ बेहद ही आसान और सरल तरीके होते हैं | जिससे हम किसी भी प्रकार के कचरे से निपट सकते हैं |
किसी भी प्रकार के कचरे से निपटने के लिए सबसे अच्छा तरीका हैं Reduse ( कम करना ), Reuse ( पुनः उपयोग करना ) और Recycle ( पुनः उपयोगी बनाना ) | ये तीन चीजें हमें पुरानी और महंगी लग सकती हैं | लेकिन इनके द्वारा हम कम लागत और सरल तरीके से कचरे से निपट सकते हैं | इन तरीको को अपनाने से हमें अतिरिक्त लाभ भी होंगे | इनको करने में सभी लोगों का साथ आना आवश्यक हैं | आज हम कचरे से निपटने का तरीका जानेंगे |
कचरा बढ़ने से होने वाले नुकसान और समस्या –

- दुनिया का 95 % डाटा अभी भी कागजों पर लिखा हुआ हैं | जिसमें से अधितर दोबारा कभी नही देखा जाता हैं |
- अमेरिकी लोगों द्वारा हर घंटे लगभग 25 लाख प्लास्टिक की बोतलें फेंकी जाती हैं | हर एक बोतल को विघटित होने में लगभग 500 वर्षों का समय लगेगा |
- हर साल हजारों समुद्री जीव प्लास्टिक की थैलियों को जैली फिश समझकर निगल जाते हैं | जिससे ये हजारों समुद्री जीव मर जाते हैं |
- हर साल लोगों द्वारा 14 बिलियन पाउंड कचरा समुद्रों में फेंक दिया जाता हैं | इसमें से अधिकतर प्लास्टिक होता हैं |
- वन्य जीवन को बचाने का प्रयास करें | क्योंकि केवल 300 वर्षों के भीतर ही पृथ्वी पर मौजूद 75 % जीवों की प्रजातियाँ लुप्त होने की संभावना हैं |
- Takeout Coffee कप को Recycle नही किया जा सकता हैं | लेकिन फिर भी हर साल अरबों Takeout Coffee कप बर्बाद हो रहें हैं |
Chopsticks और Toilet Paper बनाने के लिए काटे गए पेड़ - पूरी दुनिया में केवल Toilet Paper बनाने के लिए ही रोजाना लगभग 27,000 पेड़ काट दिए जाते हैं |
- चीन में केवल Chopsticks ( चॉपस्टिक ) बनाने के लिए ही हर साल लगभग 38 लाख पेड़ काट दिए जाते हैं |
- ई – अपशिष्ट ( E – Waste ) एक बढ़ती हुई समस्या है जो हर साल पूरे विश्व में 20 से 50 लाख मीट्रिक टन की रफ्तार से बढ़ रही हैं |
- दुनियाभर की प्लास्टिक का केवल 14 % ही Recycle हो पाता हैं | और बाकि बचा हुआ प्लास्टिक पर्यावरण को प्रदूषित करता रहता हैं |
- अमेरिका में 90 % प्लास्टिक की थैलियों को Recycle नही किया जाता हैं |
कचरे से निपटने के तरीके –
कचरे से निपटने के मुख्य तरीके ये हो सकते हैं |

Reduse ( कम करना ) –
Reduse एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके द्वारा हम कचरे में कटौती कर सकते हैं और साथ ही साथ बहुत से पैसे भी बचा सकते हैं | जरूरत के अनुसार खाने – पीने की सामग्री खरीदना और बनाना चाहिए | जिससे खाना भी बर्बाद ना हो और पैसे भी बचे | अपने पुराने कपड़ो को दान में देना एक अच्छा विकल्प होता हैं | जिससे आपके पुराने कपड़े किसी जरूरतमंद व्यक्ति को मिल सके और इससे आपके पुराने कपड़ो का सही इस्तेमाल भी होगा | बाजार से सामान खरीदने जाने पर पुराने Shopping Bags को लेकर जाये | जिससे आपको नए Shopping Bags नही खरीदने पड़ेंगे और आपको फायदा होने के साथ ही पर्यावरण को भी लाभ होगा | आप जरूरत के अनुसार ही चीजें खरीदें जिससे आपके पैसे बचेंगे और साथ ही साथ आपको फालतु चीजें फेंकनी भी नही पड़ेगी | कम पैकिंग का सामान खरीदें जिससे पैकेजिंग की हुई चीजें फेंकनी नही पड़ेगी |
प्लास्टिक, टिन और काँच के खाली हो चुके डिब्बें और बोतलें Recycle Center पर जमा करवा सकते हैं | जिससे आपको कुछ आर्थिक लाभ होगा और ये चीजें पर्यावरण को प्रदूषित भी नही कर पाएगी | जहाँ तक संभव हो पैकेजिंग की हुई चीजों से बचना चाहिए | जहाँ तक संभव हो Recyclable पैकेजिंग वाले उत्पादों का इस्तेमाल करें | पैकेजिंग पानी की बोतलों के बजाय Reusable पानी की बोतलें खरीदें | Rechargeable बैट्री का इस्तेमाल करें |
Reduse करने के लाभ –

- ऐसा करने से आपके द्वारा दान किये गए कपड़े, खाने – पीने का सामान आदि चीजें किसी जरूरतमंद व्यक्ति के काम आएगी और उन वस्तुओं का बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जाएगा जो आपके काम की नही हैं |
- इस प्रकार Reduse करने से कचरे में कमी होगी | और आपके पैसे भी बचेंगे |
- ऐसा करने से सभी चीजों का बेहतर ढ़ंग से उपयोग हो पाएगा |
- कम माल की खपत से ग्रीनहाउस गैसों का उत्पादन और उत्सर्जन कम होगा | जिससे तापमान में भी कमी आएगी |
- हम भविष्य की पीढ़ी को एक बेहतर कल और स्वस्थ वातावरण देंगे |
- Reduse से सभी लोगों तक आवश्यकतानुसार चीजें पहुँचेगी |

Reuse ( पुनः उपयोग करना ) –
Reuse एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके द्वारा आप एक चीज अन्य कार्यों में भी उपयोग कर सकते हैं | आप खाली हो चुके प्लास्टिक, टिन और काँच के डिब्बों और बोतलों को फेंकने के बजाय उनमें किचन का सामान या अन्य कई चीजें ड़ाल कर रख सकते हैं | इससे आपको सामान छोटे – बड़े किचन या अन्य चीजों के लिए नए डिब्बें नही खरीदने होंगे | जिससे इन ये चीजें पर्यावरण को प्रदूषित नही कर पाएगी | आप अपने कम फटे हुए कपड़ों को सील कर पुनः पहनने लायक बना सकते हैं | बाजार में सामान लेने जाने के लिए कपड़े के थैले का इस्तेमाल करना चाहिए | जिसका इस्तेमाल आप बार – बार सामान लाने के लिए कर सकते हैं |
पुराने अखबारों और अन्य अनुपयोगी कागजों को संभाल कर रखें और अधिक संख्या में होने पर उन्हें रद्दी वालों को दे | जिससे आपको कुछ पैसों का लाभ होगा | साथ ही साथ रद्दी वाला या तो इन कागजों को पैकेजिंग में काम लेगा या फिर इन्हें Recycle करने के लिए कम्पनियों को दे देगा | किसी पुरानी हो चुकी चीज को Repair करवाकर काम में ले | ताकि आपको नयी चीज नही खरीदनी पड़े और साथ ही उस चीज की उम्र भी बढ़ जाए |
Reuse करने के लाभ –

- पुनः उपयोग ( Reuse ) पैसे बचाने के साथ ही कचरे को निपटान करने की समस्या से भी कुछ समय तक बचाता हैं |
- इससे नए माल की मांग कम होती है और सभी को बेहतर उत्पाद मिल पाते हैं |
- हमें साफ़ और बेहतर प्रकार का वातावरण मिल पाता हैं |
- इससे सभी प्रकार के प्रदूषणों से भी निजात मिलती हैं |
- इसमें कम ऊर्जा की आवश्यकता होती हैं |
- Reuse करने से कम्पनियों और विभिन्न प्रकार के उद्धोगों से अतिरिक्त माल बनाने का दबाव भी कम होता हैं |
- इससे बचने वाले पैसों का इस्तेमाल हम बेहतर और नई तकनीकों की खोज में कर सकते हैं |

Recycle ( पुनः उपयोगी बनाना ) –
पुनः चक्रण ( Recycle ) एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके द्वारा हम इस्तेमाल की जा चुकी चीजों को पुनः उपयोगी बना सकते हैं | इसके द्वारा हम नए चीज बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल में कमी कर सकते हैं | इससे हमें आर्थिक लाभ होगा | इसके द्वारा हम हवा, पानी और मिट्टी को प्रदूषित होने से बचा सकते हैं | इससे एक बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं | जिसमें हम स्वच्छ और कचरा मुक्त जगहों का निर्माण कर सकते हैं |
किन – किन चीजों को Recycle किया जा सकता हैं –

इसमें प्लास्टिक ( Plastic ), काँच ( Glass ), कागज ( Paper ), धातु ( Metal ), टायर ( Tire ), वस्त्र ( Textiles ), इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद ( Electronic Items ) और कार्डबोर्ड ( Cardboard ) आदि | इनके अलावा भी ऐसी कई चीजें है जो Recycle की जा सकती हैं |
सरकारों द्वारा कुछ ऐसे क़ानून भी बनाये जा सकते हैं | जिससे Recycling प्रक्रिया में मदद मिल सके | एक क़ानून के अंतर्गत प्लास्टिक, काँच की बोतलों और धातु के डिब्बों में पैक होने वाले सामानों पर कुछ अतिरिक्त शुल्क लगाया जा सकता हैं | जिसे उपभोक्ता द्वारा दुकानदार को वापस खाली प्लास्टिक, काँच की बोतलों और धातु के डिब्बों को लौटाकर अपने पैसे वापस लिए जा सके | इसके बहुत ही अच्छे परिणाम रहें हैं और अधिकांश Recyclable चीजें Recycle होती हैं |
Recycling करने के लाभ –

- पुनः चक्रण ( Recycling ) बढ़ते कचरे में कमी करने का बेहतरीन तरीका हैं और अपशिष्ट में कमी करने का तीसरा तरीका हैं | इससे आर्थिक और पर्यावरणीय दोनों प्रकार से लाभ होता हैं |
- ऐसा माना जाता है कि 10,000 टन कचरे को Dump करने पर 6 नौकरियाँ बनती हैं | जबकि 10,000 टन कचरे को Recycle करने पर 36 नौकरियाँ बनती हैं |
- एक टन प्लास्टिक को Recycle करने से 2,000 गैलन ( 7570 लीटर ) गैसोलीन ( Gasoline ) की बचत होती हैं |
- Finland में लगभग 90 % प्लास्टिक की बोतलें और लगभग 100 % काँच की बोतलें Recycle हो जाती हैं |
- सन 2014 तक Recycling से केवल यूरोप में ही 60,000 से अधिक कम्पनियों ने 5,00,000 से भी अधिक लोगों को रोजगार दिया हैं | जिससे उनका टर्न ओवर 30 बिलियन डॉलर से भी अधिक पहुँच गया |
- अकेले अमेरिका में 50,000 से अधिक Establishments ( प्रतिष्ठान ) 10 लाख से अधिक नौकरियाँ पैदा कर चुके हैं |
- इजराइल में हुए परीक्षणों से पता चला है कि Mix कचरे से प्राप्त की जाने वाली प्लास्टिक को Recycle करके घरेलु उत्पादों जैसे – प्लास्टिक Buckets में बदलना संभव हैं |
- एक टन कागज को Recycle करने से 17 पेड़ जीवित बचते हैं |
- इससे कचरा Dump की जाने वाली जगहों जैसे Landfill Site में काम आने वाली भूमि की बचत होगी | और उस भूमि का उपयोग अन्य कार्यों के लिए किया जा सकेगा |
कचरे से निपटने के अन्य तरीके –

- Composting ( कम्पोस्टिंग ) करना भी गीले कचरे से निपटने का एक बेहतर विकल्प हैं | इसके द्वारा हम Food Waste जैसे कचरे का निपटान कर सकते हैं |
- Biodegradable ( बायोडिग्रेडेबल ) प्लास्टिक का उपयोग भी एक अच्छा विकल्प साबित हो रहा हैं | ये ऐसे उत्पाद होते है जो भूमि या पानी में पड़े रहने पर भी भूमि या पानी को प्रदूषित नही करते हैं | और ये बहुत ही जल्द मिट्टी में मिल जाते हैं |
- पॉलीथिन या प्लास्टिक का विकल्प बायोपॉलीमर हो सकते हैं | मिट्टी में पड़े रहने पर ये केवल 8 से 10 दिनों में विघटित ( Decomposed ) हो जाते हैं |
- कचरे से निपटने के लिए समय – समय पर सफल Educational Program भी करवाने आवश्यक हैं | जिससे कचरे से होने वाले प्रदूषण से बचा जा सके |
कचरे को कचरापात्र में डालती हुई महिला - सभी प्रकार के कचरे का निपटान केवल कचरापात्र ( Dustbin ) मे करने से |
waste management
No comments: