एक अनोखा तरल जिसका कोई विकल्प नही Blood
![]() |
Blood रक्त |
Blood रक्त
एक अनोखा तरल जिसका कोई विकल्प नही
- रक्त हमारे शरीर के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज है जो पूरे शरीर में ऑक्सीजन ( Oxygen ) की Supply करता हैं |
- रक्त ( Blood ) मनुष्य के कुल वजन का लगभग 7 % होता हैं |
- रक्त में लाल रक्त कोशिकाएँ ( Red Blood Cells ), सफेद रक्त कोशिकाएँ ( White Blood Cells ) और प्लेटलेट्स ( Platelets ) पाई जाती हैं |
- रक्त में पाई जाने वाली WBC शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र का निर्माण करती हैं | जो बैक्टीरिया, जीवाणुओं और अन्य अवांछित पदार्थों को शरीर में प्रवेश करने से रोकती हैं |
- मनुष्यों के रक्त में पायी जाने वाली RBC में हीमोग्लोबिन ( Hemoglobin ) पाया जाता हैं | हीमोग्लोबिन एक प्रोटीन है जो ऑक्सीजन ले जाने के साथ – साथ रक्त को लाल रंग भी प्रदान करता हैं |
- RBC का जीवनकाल लगभग 120 दिनों का होता हैं |
- रक्त में ही पायी जाने वाली प्लेटलेट्स रक्तस्राव को रोकने के लिए रक्त के थक्के का निर्माण करती हैं | जिससे रक्तस्राव बंद हो जाता हैं |
- रक्तस्राव से बचने के लिए रक्त के थक्के अच्छे होते हैं | लेकिन अगर रक्त वाहिनियों में रक्त का थक्का जम जाये तो दिल का दौरा ( Heart Attack ) पड़ सकता हैं | और मस्तिष्क में रक्त का थक्का जम जाये तो इससे Stroke हो सकता हैं |
- रक्त के चार Blood Group है जो A, B, AB और O होते हैं |
- सामान्यता पुरुषों में 5.6 लीटर और महिलाओं में 4.5 लीटर रक्त पाया जाता हैं |
- James Harrison नामक व्यक्ति ने 1000 से भी अधिक बार रक्तदान किया हैं | जिससे प्राप्त रक्त लगभग 20 लाख लोगों के काम आया |
- हमारे शरीर में लगभग 0.2 मिलीग्राम सोना पाया जाता हैं | जिसमें से अधिकांश हमारे रक्त में पाया जाता हैं |
- रक्त का कोई विकल्प नही हैं | इसलिए रक्त दान सभी स्वस्थ वयस्कों को हर तीन महीनों में करना चाहिए |
- रक्तदान करने से आपको कोई नुकसान नही हैं | इससे आपकी ताकत भी कम नही होती हैं |
- मानव कॉर्निया में रक्त नही पाया जाता हैं | इसलिए यह सीधे ही हवा से ऑक्सीजन ग्रहण करता हैं |
- दान किये गए रक्त की उम्र लगभग 42 दिन होती हैं | जिसके बाद वह खराब हो जाता हैं और उसे फेंकना पड़ता हैं |
- मच्छर सबसे ज्यादा O Blood Group वाले लोगों को काटते हैं |
- रक्त का एक Pint 3 जिन्दगियाँ बचा सकता हैं |
- रक्त दान हर 56 दिनों में किया जा सकता हैं |
- मकड़ियों ( Spiders ), झींगा मछलियों ( Lobsters ) और घोंघे ( Snails ) के रक्त में Haemocyanin के कारण रक्त का रंग नीला होता हैं |
- एक औसत मनुष्य के शरीर में इतना रक्त पाया जाता है कि लगभग 12,00,000 मच्छर एक – एक बार रक्त चूस सकें |
- पूरे विश्व में हर साल लाखों लोग रक्त की कमी के कारण मारे जाते हैं |
- रक्त समूह में + ( Positive ) और – ( Negative ) भी पाए जाते हैं |
- एक Pint रक्त में औसतन 473 ml रक्त होता हैं |
- एक स्वस्थ्य मनुष्य मे लगभग 10 Pint रक्त पाया जाता हैं |
Blood Group के बारे में –
![]() |
Blood Group |
A Blood Group —————– A और AB Blood Group
B Blood Group —————– B और AB Blood Group
O Blood Group —————– A, B, O और AB Blood Group ( Universal Doner )
AB Blood Group —————– केवल AB Blood Group
कौन किससे रक्त ले सकता हैं –
A Blood Group —————– A और O Blood Group
B Blood Group —————– B और O Blood Group
O Blood Group —————– केवल O Blood Group
AB Blood Group —————– AB, A, B और O Blood Group ( Universal Accepter )
No comments: