Super Animal बकरी एक चलता फिरता ATM हैं
goat
Super Animal बकरी एक चलता फिरता ATM हैं
बकरी ( goat ) एक Super Animal ( जानवर ) होने के साथ – साथ एक चलता फिरता दूध का ATM भी हैं | क्योंकि बकरी का दूध निकालने का कोई निश्चित समय नहीं होता | इसे कभी भी निकाला जा सकता हैं |
- बकरी ( goat ) पूरी दुनिया में पाई जाती हैं | इनका जीवनकाल 15 से 18 वर्ष का होता हैं | इनका गर्भकाल 155 दिनों का होता हैं | ये एक बार में 1 से 3 बच्चों को जन्म देती हैं |
- इनके खून का तापमान इस धरती पर मौजूद सभी स्तनधारियों में सबसे अधिक 39 ०C होता हैं |
- बकरियों में 5 प्रकार के Blood Group A, B, C, M और J पाये जाते हैं |
- एक रिसर्च में यह पता लगाया गया है कि बकरियों को जब अलग – अलग समूहों में रखा गया | या ये अलग – अलग समूहों में बड़ी होती है तो इनमें Communication अलग – अलग प्रकार का होता हैं | इस कारण इनको डॉलफिन, हाथी और मनुष्य के बाद प्रमुख स्तनधारियों के समूह में नंबर 4 पर रखा गया |
डरावना शैतान
- इनको डरावना शैतान माना जाता हैं | बकरियों की आँखों को देखकर अक्सर लोग डर जाते हैं | क्योंकि बकरियों की आँखों का कोर्निया आयताकार होता हैं | जिससे ये अजीब और डरावनी दिखाई देती हैं |
- इनके कोर्निया के आयताकार होने के कारण इनका Vision Angle ( दृष्टि कोण ) 320 से 340 ० का होता हैं | जबकि मनुष्यों का Vision Angle केवल 160 ० के लगभग होता हैं |
- इनका दूध गाय – भैंसो की तुलना में अधिक बेहतर होता हैं क्योंकि इनके दूध में वसा और Cholesterol की कम मात्रा होती हैं | और कैल्शियम व विटामिन A की मात्रा अधिक होती हैं | ये आसानी से पच जाता हैं |
- बकरियों का मांस और चमड़ा भी अन्य जानवरों की तुलना में बेहतर होता हैं | इनके मांस का उपयोग भोजन के रूप में और चमड़े का उपयोग ढोलक और Music ड्रम में होता हैं |
- बकरियाँ बहुत ही अच्छी Swimmer ( तैराक ) होती हैं |
- ये समूह के रूप में मिलकर गाड़ियों को भी खींचने में सक्षम होती हैं | और ये गाड़ियों को खींचते समय रास्ते में आने वाली नुकीली झाड़ियो और पथरीले रास्तों में से भी आसानी से निकल सकती हैं |
बकरियों के ऊपरी जबड़े में आगे वाले दाँत
- बकरियों के ऊपरी जबड़े में आगे वाले दाँत नही होते हैं | इनमें केवल मजबूत मसूड़े होते हैं |
- इनमें अन्य जानवरों की तुलना में अविश्वसनीय संतुलन पाया जाता हैं | जिस कारण ये ऊँची – ऊँची पहाड़ियों और पेड़ो पर चढ़ जाती हैं |
- बकरी की RBC में उपयुक्त मात्रा में हीमोग्लोबिन पाया जाता हैं | जो कोशिकाओं में अधिक मात्रा में ऑक्सीजन पहुँचाता हैं | जिसके कारण बकरियाँ ऊँचे पहाड़ी इलाकों में जहाँ ऑक्सीजन की बहुत कमी होती हैं | वहाँ भी आसानी से जीवनयापन कर लेती हैं |
- आधुनिक रिसर्च के द्वारा ऐसी ट्रांसजेनिक बकरियाँ तैयार की गयी हैं | जो मकड़ियों के समान Spider Web या रेशम का निर्माण करती हैं | इन बकरियों से प्राप्त दूध से आधुनिक मशीनों दवारा रेशम या धागा अलग किया जाता हैं | या धागा बहुत लचीला और मजबूत होता हैं जो आसानी से नही टूटता हैं |
- अमेरिका के 16 वे राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के कार्यकाल के दौरान White House में 2 बकरियाँ लाई जाती थी जिनका नाम नानी और ननको था | जो अब्राहम लिंकन के बेटे Tad को बहुत प्रिय थी |
- बकरियों में चार पेट पाये जाते हैं | या इनका पेट 4 भागों में बँटा होता हैं | जिसके कारण ये घास और नुकीले काँटों को भी आसानी से पचा लेती हैं |
मायोटोनिक बकरियाँ –
Fainting Goats नामक विश्व प्रसिद्ध बकरियाँ खतरा महसूस होने पर बेहोश होने का नाटक करती हैं | इस घटना को Myotonia Congential कहते हैं | इस घटना में बकरियाँ कुछ समय के लिए बेहोश हो जाती हैं | और इनका शरीर अकड़ जाता हैं | जिससे ये बकरियाँ मरी हुई लगती हैं | इनकी मांसपेशियाँ अकड़ कर कठोर हो जाती हैं | यह घटना बहुत ही अजीब प्रकार की होती है | जिसके कारण इनको मायोटोनिक बकरियाँ भी कहते हैं | इनके इस अजीब व्यवहार के कारण इंटरनेट पर इन्हें बहुत पसंद किया जाता हैं |
goat
No comments: