आप 2.5 % निएंडरथल Neanderthal हो
you are Neanderthal

आप 2.5 % निएंडरथल ( Neanderthal ) हो
निएंडरथल ( Neanderthal ) मानव इंसानों की एक विलुप्त हो चुकी प्रजाति हैं | निएंडरथल प्रजाति के जीवाश्म सबसे पहले जर्मनी में स्थित निंएनडर की घाटी में से खोजे गये |
- निएंडरथल मानव इंसानों की सभी प्रजातियों में सबसे छोटे कद वाले थे |
- इनका जीवनकाल 35 से 50 वर्ष का होता था |
- ये 4 से 5 फीट लम्बे थे |
- इनके पूरे शरीर पर घने बाल पाये जाते थे |
- इनकी आँखें बहुत बड़ी – बड़ी और लम्बी दूरी तक देखने के लिये विकसित थी |
- ये अन्य मानव प्रजातियों की अपेक्षा कम बुद्धिमान ( अक्लमंद ) थे |
- ये छोटे – छोटे समूहों मे गुफाओं में और झोपड़ी बना कर रहते थे |
- निएंडरथल मानव यूरोप, अफ्रीका और एशिया के कुछ स्थानों पर पाए जाते थे |
- यह सर्वाहारी मानव थे | ये आग के द्वारा भोजन पकाना जानते थे |
- ये बहुत ही ताकतवर और शक्तिशाली थे | ये 100 किग्रा. तक का वजन आसानी से उठा सकते थे |
- पारिस्थितिक परिवर्तनों के कारण जब भोजन की कमी होती थी, तब वे नरभक्षी भी बन जाते थे |
- ये गुफाओं में और पत्थरों पर चित्रकारी करते थे |
you are Neanderthal
आधुनिक इंसानों के DNA में निएंडरथल मानव का 2.5 प्रतिशत हिस्सा मौजूद हैं | सामान्य भाषा में बात कि जाए तो हम 2.5 प्रतिशत निएंडरथल मानव हैं | आधुनिक मानव के DNA का 98.8 प्रतिशत हिस्सा हमारें करीबी रिश्तेदार चिम्पैंजी के DNA से मेल खाता हैं | जबकि निएंडरथल मानव का DNA चिम्पैंजी के DNA से 97.8 प्रतिशत मेल खाता हैं | निएंडरथल मानव अफ्रीका में विकसित होने के बाद यूरोप चले गए | और ये अफ्रीका में विकसित हो रहे होमो सेपियन्स से लगभग 4 लाख साल तक अलग रहें | इन्ही वर्षों में हिम युग का प्रारंभ हुआ | जिस कारण ये अपने पूर्वजों से बहुत अलग हो गए | इसके बाद इनकी शारीरिक बनावट में काफी बदलाव हुआ | जैसे – इनकी आँखे बड़ी और खोपड़ी के आकार में काफी बदलाव हुआ |
अब तक निएंडरथल मानव के 400 से अधिक अस्थियों के अवशेष मिल चुकें हैं | इनके विलुप्त होने के अनेक कारण बतायें जाते हैं –
- जिनमें आधुनिक इंसानों द्वारा ही निएंडरथल मानवों को मुठभेड़ में मार डाला गया था |
- भोजन के स्रोत नष्ट होने कारण जीवित नहीं रह पायें |
- एक अन्य कारण में ये कम विकसित होने के कारण हिम युग की ठण्ड को नहीं झेल पायें |
you are Neanderthal
No comments: