दुनिया की सबसे जहरीली मछली स्टोन फिश
Stone fish

दुनिया की सबसे जहरीली मछली स्टोन फिश
स्टोन फिश या पत्थर मछली के नाम से पहचानी जाने वाली Synanceia नामक मछली दुनिया की सबसे जहरीली मछली हैं | इस मछली का नाम पत्थर मछली इसलिए पड़ा क्योंकि यह मछली समुद्री तटों के किनारे, छिछले पानी में, तटीय कीचड़ में तथा मूंगा की चट्टानों के पास पायी जाती हैं |
यह मछली देखने में किसी पत्थर के समान दिखाई देती हैं |
और यह मछली 1-2 दिनों तक भी लगातार स्थिर किसी पत्थर के समान पड़ी रहती हैं |
यह मछली शिकार की तलाश में कई घंटों तक एक ही स्थान पर पड़ी रहती हैं | यह मछली मुख्य रूप से समुद्री मछली हैं लेकिन इस मछली की कुछ प्रजातियाँ नदियों में भी पायी जाती हैं |
स्टोन फिश में सुई के समान नुकीला डंक ( स्टिंग ) पाया जाता हैं | जो मछली के ऊपरी पंखो ( Fins ) की सतह पर उपस्थित होता हैं | जिससे घातक न्युरोटोसिक जहर निकलता हैं | इस मछली का छलावरण इतना सटीक होता हैं कि यह मछली पत्थर के पास पड़े होने पर पत्थर और मछली में अंतर नहीं किया जा सकता हैं | जिस कारण अनेक तैराक, मछुआरें अनजाने में इस मछली पर पैर रख देते हैं | जिससे मछली अपनी सुरक्षा में लोगों को डंक मार देती हैं | जिसके परिणामस्वरूप लोगों की मौत तक हो जाती हैं | इस मछली पर जितना ज्यादा दबाव पड़ता हैं उतना ही अधिक जहर ये छोडती हैं |
इस मछली के काटने की सबसे ज्यादा घटनाएँ ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ में सामने आती हैं |
इस मछली के काटने पर शायद ही किसी व्यक्ति की जान बचती हो |
क्योंकि इसका जहर दुनिया के सबसे खतरनाक जहरों में से एक हैं |
इतनी घातक मछली होने के बावजूद इस मछली को चीन, हांगकांग, ताईवान, इण्डोनेशिया और थाईलैंड में भोजन के रूप में खायी जाती हैं |
इस मछली के ऊपरी पंख जिनमे जहर की ग्रंथिया पायी जाती हैं |
इनको हटाकर इसको पकाकर खातें है |
इस मछली से सूप व मीठा मांस तैयार किया जाता है |
Stone fish
No comments: